संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैसाखी दिन आया - By Neema Hansmukh, Najibabad

चित्र
विशाखा नक्षत्र पूर्णमासी तिथि कुदरत की अनोखी विधि जन्म उत्सव गुरु गोविन्द सिहँ खालसा पंथ स्थापित सिख धर्म अज्ञापित। बैसाखी दिन आया सिहँ शेर  नाम कहाया I विशाखा नक्षत्र पूर्णिमा बिखरी भानू अरुणिमा। सूर्य मेष राशि मे प्रवेश खुशियाँ मना रहा है देश | फसल कटी बैसाखी आयी घर घर मंगल दे बधाई। भानू स्वर्णिमा खेतो में छाई फसल कटे खरीफ की घर-घर खुशियाँ आयी बधाई हो बधाई बैसाखी है आयी। नीमा हँसमुख नजीबाबाद,  बिजनौर (उ०प्र०)

कोरोना वायरस - लोकडाउन - अर्थव्यवस्था - By डाॅo सूर्य प्रकाश अग्रवाल (Dr. S.P. Agarwal)

चित्र
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च 2020 की सायं को घोषणा की कि भारत में कोरोना वायरस  से निपटने के हेतु देश भर में 21 दिन का लोकडाउन लागू होगा जो 24-25 मार्च 2020 की आधी रात से 14 अप्रैल 2020 तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए व अनुरोध करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यदि कोरोना वायरस - लोकडाउन में लोग ढंग से स्वयं नियन्त्रित होकर स्वयं को स्वयं के मकान में नहीं ठहरे रहे तो देश 21 वर्ष पीछे चला जायेगा। अभी तो मात्र 21 दिन ही कठिनाई सहन करनी पड़ेगी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 मार्च 2020 को घोषणा की थी कि 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लागू होगा जिसमें सभी देशवासी अपने अपने घरों में रहें तथा किसी कार्य हेतू घर से बाहर न जायें तथा सांय 5 बजे अपने घर की बालकनी में आकर घंटे, शंख, ताली, थाली इत्यादि बजा कर उन सेवकों को शुक्रिया अदा करेंगे जो इस भंयकर परिस्थिति में भी लोगों की किसी न किसी प्रकार से सेवा कर रहे है जिनमें चिकित्सक, नर्स, चिकित्सीय कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सिपाही, सफाई में लगे कर्मचारी तथा अन्य सभी सेवा में लगे ल...