बहन का प्यार अनमोल है By विपुल राजपूत 'माहियान'

 


बहन का प्यार अनमोल है,
मुस्कानों की बूंद है खुशियों की खान है।
दूर या पास, हर राह पे हमेशा साथ है,
दुःख में भी खड़ी, खुशियों में भी साथ है।

प्यारी सी हंसी, मीठी सी बातें,
मेरी बहन, तू है अनमोल रतन।
मन की शांति, दिल का आराम,
दुःखों की बारिश में छांव का आवरण।

तेरे संग बिताए हर पल सुहाने,
दिल के कोने में बसी हैं यादें अनमने।
तू है मेरी राह, मेरा सहारा,
खुशियों का आईना, दुःखों का सहारा।

द्वारा: विपुल राजपूत 'माहियान'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)