आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)
आओ नवजीवन की शुरूआत करें
कोरोना काल से सीखें
और स्वीकार करें
पूर्वजों से मिली विरासत
संस्कृति का ध्यान करें
अतिथि देवो भवः वाला
फिर से शुरू सम्मान करें
अतिथि का गृह प्रवेश से पहले
हाथ जोड़ आदर सत्कार करें
अतिथि भी अब जिम्मेदारी पर
अपनी-अपनी स्वीकृति प्रदान करें
उतार चौखट पर ही पादुकायें
तब घर में प्रस्थान करें
फिर दें अतिथि को जल
उनसे हाथ मुँह और चरणों का
स्वच्छता का आह्वान करें
आओ मिलकर मोन्टू हम और आप
इतिहास से सीखें
और नवजीवन की शुरूआत करें।
❋❋❋
मोन्टू राजपूत (भोपाल सिंह)
कला सम्पादक-पुरुरवा मासिक पत्रिका
नमन डिजिटल स्टूडियो एण्ड लैब, बिजनौर
मो०: 9675084240
ऑनलाइन _अपना कोलम
जवाब देंहटाएंमें हमारी लेखनी को स्थान देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद विपुल ज़ी
स्वागत है आपका मोंटू जी
हटाएंबहुत सुंदर रचना
जवाब देंहटाएं