बिजनौर, धामपुर के फायकू - By Dr. Anil Sharma 'Anil', Dhampur, Bijnor (U.P.)
अध्यात्म राजनीति में सिरमौर
अग्रणी सदैव बिजनौर
तुम्हारे लिए।
बिजनौर में अग्रणी नगर
मेरा धामपुर नगर
तुम्हारे लिए।
राजा धामदेव ने बसाया
नगर धामपुर कहलाया।
तुम्हारे लिए।
कहते सब सांस्कृतिक राजधानी
इसकी कहूं कहानी
तुम्हारे लिए।
धर्म, संस्कृति, कला, साहित्य,
आयोजन होते नित्य
तुम्हारे लिए।
अध्यात्मिक केंद्र पानपदासी गुरुद्वारा
मंदिर राधाकृष्ण,ठाकुरद्वारा
तुम्हारे लिए।
रामेश्वर से शिवलिंग साथ
लाये बाबा कालिया नाथ
तुम्हारे लिए।
चारों ओर स्थापित मठ
हरते हर संकट
तुम्हारे लिए।
रामलीला बाग, दशहरा मेला
होली हवन अलबेला
तुम्हारे लिए।
चौराहों पर महान प्रतिमाएं
गौरव, सम्मान बढ़ाएं
तुम्हारे लिए।
महात्मा गांधी धामपुर आये
स्वतंत्रता अलख जगाये
तुम्हारे लिए।
रानी फूलकुमारी का योगदान
शिक्षा में पहचान
तुम्हारे लिए।
राजा रणजीत सिंह मेमोरियल
महाविद्यालय भविष्य उज्ज्वल
तुम्हारे लिए।
धामपुर शुगर मिल स्थापना
नगर औद्योगिक बना
तुम्हारे लिए।
गुड़ शक्कर का कारोबार
बड़ी मंडी बाजार
तुम्हारे लिए।
पंडित रुद्रदत्त शर्मा, विद्वान
यही जन्मे श्रीमान
तुम्हारे लिए।
परशुरामायण के रचयिता सफल,
पंडित गौरीशंकर सुकोमल
तुम्हारे लिए।
महंत राधेश्याम मानस व्यास
शिवकथा वाचक खास
तुम्हारे लिए।
डॉ. शंकरलाल का श्रम
कार्मिकी हिन्दी पाठ्यक्रम
तुम्हारे लिए।
अनेक कवि, लेखक, साहित्यकार
समृद्ध साहित्य भंडार
तुम्हारे लिए।
फल चौक, जामा मस्जिद
स्थापत्य कला सुसज्जित
तुम्हारे लिए।
बड़ा जैन मंदिर शिखर
गौरवान्वित है नगर
तुम्हारे लिए ।
विभिन्न आयोजन, शोभायात्रा, कथाएं
धामपुर की परंपराएं
तुम्हारे लिए।
रामलीला, नाटक, मेले, त्योहार,
नयापन हर बार
तुम्हारे लिए।
खानपान और कारीगर मशहूर,
स्वाद, स्वास्थ्य भरपूर
तुम्हारे लिए।
छोले भटूरे, कचरी, दाल
खाइए होकर निहाल
तुम्हारे लिए ।
टिक्की, बताशे, पकौड़े, समोसे
कुलचे, इडली, डोसे
तुम्हारे लिए।
जूस और कोल्ड ड्रिंक
लेमन और पिंक
तुम्हारे लिए।
जलेबी, पेड़ा, रसगुल्ला, मलाई
खाओ बेहतरीन मिठाई
तुम्हारे लिए।
समृद्ध शिक्षा, चिकित्सा संस्थान,
धामपुर की पहचान
तुम्हारे लिए।
लॉज,होटल और मुसाफिरखाना
जरुर मिलता आशियाना
तुम्हारे लिए।
प्रतिदिन सुबह और शाम
कीर्तन,भजन अविराम
तुम्हारे लिए।
लोग कहते धर्म नगरी ,
श्रद्धा आस्था गहरी
तुम्हारे लिए।
सर्वधर्म समन्वय का मीत,
इसकी गौरवशाली रीत,
तुम्हारे लिए।
यातायात की सुविधाएं भरपूर,
कहीं जाओ सुदूर
तुम्हारे लिए।
सड़क और रेलमार्ग उपलब्ध
यातायात साधन समृद्ध
तुम्हारे लिए।
बैंक, डाकघर, अस्पताल सुविधाएं
सभी लाभ उठाएं
तुम्हारे लिए।
विकसित होती कॉलोनी संस्कृति
दंश झेलती प्रकृति
तुम्हारे लिए।
सड़कों का बिछता जाल,
हरियाली का काल
तुम्हारे लिए।
थी ईकड़ा नदी, कभी
नाला हैं अभी,
तुम्हारे लिए।
माफिया तालाब गये निकल
उगाये कंक्रीट जंगल
तुम्हारे लिए।
अनेक बाग कट गये,
कुएं पट गये
तुम्हारे लिए।
विकास पथ पर नगर
जारी है सफ़र
तुम्हारे लिए।
एक बार जो आये
यही बस जाये
तुम्हारे लिए।
मौसम, जलवायु सदैव अनुकूल,
कम प्रदूषण,धूल
तुम्हारे लिए।
धामपुर नगर महिमा बखान
फिर कभी श्रीमान
तुम्हारे लिए।
धामपुर
बिजनौर जिले के संदर्भ में सुंदर प्रस्तुति फायकू अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरक भी हैं बहुत-बहुत बधाई डॉक्टर अनिल शर्मा अनिल जी को
जवाब देंहटाएंशर्मा जी, धामपुर नगर पर रचे आपके फायकू इस नगर की सभी विशेषताओं से भरपूर हैं । बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ!!
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं