एक विचारणीय प्रश्न By नीरज राजपूत
सभी पाठकों को मेरा नमस्कार।
एक प्रश्न के लिए मेरा विचार बहुत दिनों से मेरे मन में आ रहा था, परंतु समय के अभाव के चलते संभव नहीं हो पाया। आजकल शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो चुका है और नए रिश्ते, सगाई अभी खूब हो रही हैं।
मेरा प्रश्न लड़की वालों से यह है कि लड़के वालों द्वारा किसी वस्तु विशेष की मांग रखना जिस प्रकार से गलत है तो अपनी लड़की के लिए बहुत ज्यादा सैलरी वाले या बहुत ज्यादा जमीन जायदाद वाला लड़का देखना कहां तक सही है? आज के दौर में जमीन परिवारों में बंटवारे होने की वजह से लगातार कम हो रही तो किसके पास अधिक जमीन मिलेगी? कुछ मध्यमवर्गीय परिवारों में अच्छे सुंदर, सुशील और प्राइवेट जॉब करने वाले लड़के सिर्फ इसलिए ही अरेंज मैरिज नहीं कर पा रहे हैं कि जमीन बहुत कम है, रिश्ता कहां से आएगा?
आधुनिक दौर में लड़कियां भी आजकल लव मैरिज को ही ज्यादा पसंद कर रही हैं तो हम किस मुंह से अपनी संस्कृति व को सभ्यता बचाने की बात कर रहे हैं? लड़के वाला दहेज मांगे तो गलत और लड़की वाला सरकारी नौकरी या बहुत ज्यादा जमीन जायदाद वाला लड़का ढूंढे तो सही?
यह कैसी दोहरी मानसिकता हो गई है हम लोगों की? और रही बात जमीन जायदाद वाले लड़के से शादी करने की तो घर का, खेत खलिहान का कोई भी काम करने के लिए आजकल की लड़कियां तैयार नहीं है तो उनके बाप फिर क्यों जमीन जायदाद के पीछे पड़े हुए हैं?
मेरा यह प्रश्न विचारणीय है कृपया सभी लोग कमेन्ट कर सुझाव अवश्य दें... धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आपका आभार 🙏🏻