उत्तरप्रदेश का बजट (2020-21), युवाओं व किसानों पर आधारित - By डाॅo सूर्य प्रकाश अग्रवाल (Dr. S.P. Agarwal)
उत्तरप्रदेश विधानसभा में प्रदेश के वित मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा मंगलवार 18.02.2020 को अपनी सरकार का चैथा ऐतिहासिक बजट पेश किया जिसमें आय व प्राप्तियां 5,00,558.53 करोड़ रुपये तथा कुल व्यय 5,12,860.72 करोड़ रुपए अर्थात 12,302.19 करोड़ रुपए के घाटे को चिन्हित किया गया है। प्रदेश में गतवर्ष 4,79,701.10 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसलिए वर्तमान बजट 2020-21 को अब तक का सबसे बढ़ा अर्थात 5.12860 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यय का बजट है जिसमें विशेषकर युवा व किसानों को बेहतर जीवन देने के लिए प्रयास किये गये है। इसके साथ साथ प्रदेश में उद्योग, पर्यटन व सांस्कृतिक परियोजनाओं को भी घ्यान दिया गया है। बजट में बुनियादी ढ़ांचा, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देकर प्रदेश को आर्थिक रुप से सम्पन्न करने की केाशिश की गई है। अयोध्या व काशी के विकास की ऐसी योजनाऐं बनायी गई जिनका लाभ सबको मिलेगा। बजट से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व वित मंत्री का आत्म विश्वास भी बढ़ा है क्येंकि बजट की सराहना प्रदेश के प्रत्येक समुदाय कर रहा है। विपक्ष आद्तन आलोचना कर रहा है जिसमें कोई विशेष दम नहीं...