ख़ामोशी एक जरिया है दिल की बात छुपाने का - By Kamendra Kumar Rajput 'KKR'

ख़ामोशी एक जरिया है
दिल की बात छुपाने का
क्या फायदा बे वजह मुस्कुराने का?
हमारे गम में भी
लोग खुशी ढूँढते हैं
क्या फायदा है?
अब हर शख्स को आजमाने का,
शिकायत है मुझे ख़ुद से 
कि मैं खुद को खुश ना रख पाया,
अपनी हर गलती पर
दोष बताता रह गया इस जमाने का
इस जमाने के दोष पर,
सजा देता मैं अगर,
तो शायद खुद को खुश रख पाता
नाम बदनाम ना होता
मेरे आशियाने का 
लेकिन मैं ख़ामोश हूँ
क्योंकि...
खामोशी एक दरिया है
दिल की बात छुपाने का


-: स्वरचित:- 
कामेंद्र राजपूत, चंडीगढ़ 
(Founder-Ganvveg)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आपका आभार 🙏🏻

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)