चेहरे की मुसकान बन जाए पहचान - By Dr. Anil Sharma 'Anil', Dhampur, Bijnor (U.P.)

  चेहरे की मुसकान, बन जाए पहचान

हंसते हंसाते आप, जब खिल खिलाएंगे।

हॅंसी एक रामबाण, औषधि का करें काम

देख लो प्रयोग कर, कष्ट कट जाएंगे।।

शारीरिक मानसिक, कैसी भी हो परेशानी,

दूर होगी झटपट, आप सुख पाएंगे।

झूम झूम उठे तन, मन भी होगा प्रसन्न, 

जोर का ठहाका मित्र, संग में लगाएंगे।।


अपनाओ हास्य योग, दूर होंगे सब रोग,

होंगे सब ही निरोग, हंसेंगे हंसाएंगे।

लाफिंग थेरेपी अब, हो रही है लोकप्रिय

देश और विदेश में, लोग अपनाएंगे।।

मिट जाते कई शूल, हंसने हंसाने से तो

हंसोंगे अगर मित्र, रोग न सताएंगे।

हॅंसी एक रामबाण, औषधि का करें काम

देख लो प्रयोग कर, कष्ट कट जाएंगे।।


डॉ. अनिल शर्मा 'अनिल'

धामपुर, उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आपका आभार 🙏🏻

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)