यारों छोडो स्मोकिंग सभी - By रामवीर सिंह राजपूत

यारों छोडो स्मोकिंग सभी,
जी लो जी भरके ये जिंदगी ।

ये बीडी सिगरेट, गुटखा तम्बाखू ,
बेकार की चीजें हैं,
इनके बिना ही जीवन में,
जीने की असली मोजें हैं,
इनको छोड़कर पालो ख़ुशी,
जीलो जी भरके ये जिंदगी ।। १ ।।

यारों की टोली में, कभी तन्हायी में,
मुझको मिली ये लत बुरी,
बेपरवाह मन से, मेहनत के धन से,
सीने में घोंपी अपने छुरी,
बीमारी की दलदल में लाइफ ये फंसी,
जीना न सका जी भर के जिंदगी ।। 2।।

जब था मैं इनमें जकड़ा,
साँसों की बीमारी थी,
कभी मुह में छाले थे,
दांतों में बीमारी थी,
अब सुलझा तो होंठों पे हंसी,
जीता हूँ जी भरके ये जिंदगी ।। 3 ।।

सांसें भी होंगी ताज़ी तुम्हारी,
दूषित न होगा रक्त भी,
फिट रहोगे, पैसे बचेंगे,
कीमती बचेगा वक्त भी,
संभलो बनाओ अच्छी छवि,
जीलो जी भरके ये जिंदगी ।। 4 ।।


- स्व० रामवीर सिंह राजपूत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)