लॉकडाउन 3.0 - By धर्मवीर राजपूत (दीप फोटो स्टूडियो)

महामारी है ये कोरोना,
ऐ इंसान सब अपने घर में रहो ना।
जो डाॅक्टर, पुलिस तेरी करते हिफाजत,
तुम शैतान बनके करो ना शरारत।
बन के आये जो ये फरिश्ते,
ऐ नादान तुम इन पे वार करो ना।।
महामारी है ये कोरोना..................।

जो सरकार की बात तुमने ना मानी,
फिर दिक्कत सभी को पड़ेगी उठानी।
हम सबको है भारत बचाना,
इसलिये आपस में तुम लड़ो ना।।
महामारी है ये कोरोना..................।

जो कहते हैं मोदी, निश्चित जीत होगी,
है विश्वास हमको, विजय टीम होगी।
भागेगा ये इक दिन कोरोना,
ऐ जवान तुम बिल्कुल भी डरो ना।।
महामारी है ये कोरोना..................।


स्वरचित:
धर्मवीर राजपूत
दीप फोटो स्टूडियो, किरतपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)