"कन्हैया" - By रूपा राजपूत वसुंधरा, गाजियाबाद
दही - माखन चुराकर कन्हैया बालपन में गोपियों से स्नेह पाया है 🙏
किशोर बन बाँसुरी की मधुर धुन बजाकर सबका दिल चुराया है... 🙏
सुना है यमुना किनारे गोपियो के संग रास रचाते थे तुम कान्हा...🙏
ज्ञानी उद्धव के अहंकार को प्रेम में डूबी गोपियो से तुड्वाया है...🙏
संहार किया अत्याचारी राक्षसॊ का खेल -खेल में तुमने मोहन🙏
कैसा अजब - गजब सा न्याय घनश्याम जमाने को दिखाया है🙏
बुराई का अंत बुरा ही होता है सीख दी सकल संसार को तुमने कृष्णा 🙏
कंश मामा जैसे पापी को मारकर दुनियां को पाप का अंत दिखाया है🙏
भरी सभा में हाथ बढाये जब निर्लज कौरवॊ ने द्रोपदी के चीर हरण को🙏
बढाकर द्रोपदी का आंचल ऒ कान्हा तुमने अपना पौरुष निभाया है 🙏
शूरवीर अर्जुन के युद्ध में हाथ काँपे जब सामने अपनो को देखकर🙏
योगीराज तुमने देकर गीता का उपदेश डगमगाते अर्जुन को क्षत्रिय धर्म सिखाया है🙏
असंख्य लीला दिखाई है तुमने धरा पर जन्म लेकर मेरे मनमोहन 🙏
बाँसुरी बजाने वाले हाथो ने निरंकुश की सजा के लिये सुदर्शन चक्र भी उठाया है... 🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आपका आभार 🙏🏻