रवि गाथा - 'A love Story' By Rv Singh Rajput (May-2009)

उसका यूँ मेरी जिंदगी में आना,
नए जीवन का सा अनुभव कराना,
चाहत से भी ज्यादा उसको चाहना,
याद आता है उसका प्यार से मुस्कराना,
अब कुछ यूँ शुरू होती है मेरी कहानी...

पहली नजर में कैसा जादू कर दिया,

तभी मैंने उसे अपना जीवन साथी मान लिया,
HRD में देखा उसे, दिन था सोमवार,
फिर रिसेप्शन में देखा मैंने उसको कई बार,
वह दिन आया जिसका था मुझे इन्तेजार,
सोचा आज ही डल जाएगा मेरे गले में हार,
आई थी वो MS में मुझसे बनवाने अपना बायोडाटा,
सोचा, बच्चू एक दिन जरूर मलेगी वो मेरी रसोई में आटा,
बायोडाटा बनाकर उसका दिल जीत लिया,
जाते हुए उसने मुस्कराकर थैंक्स कह दिया,
अचानक एक दिन रिसेप्शन में कंप्यूटर हुआ ख़राब,
सोचा अब सोखियो में घोली जाए थोड़ी सी शराब,
कॉल करके उसने मुझे रिसेप्शन बुलाया,
इम्प्रैशन ज़माने के लिए PC मैं खुद लेके आया,
उससे मिलने का मैंने एक रास्ता सुझाया,
PC पूरी तरह ठीक होने का बहाना बनाया,
बहाना बनाने का ये आईडिया था चौखा,
क्यूंकि उससे मिलने का अब बार बार था मौका,
पर ये क्या?
जैसे ही तैयार था मैं खाने को पकी पकाई खीर,
जाने कहाँ से पहुँच गए वहां पर शूरवीर,
अछे खासे प्लान का कचूमद निकाला,
जैसे शक्तिमान के सामने आ गया हो कपाला,
इतना ही नहीं...
संजय सर पहुंचे सोल्व करने प्रॉब्लम,
छोरी देखके हो गयी उनकी भी बम बम,
संजय सर, शूरवीर सर और रामवीर,
सबके सब अंखियों से मारने लगे तीर,
रोज़ रोज़ सभी बहाना बनाने लगे,
अब तो केवल सर भी रिसेप्शन आने जाने लगे,
बात बिगडती देख मैंने खुद को संभाला,
और रियाज़ सर ने इन्टरनेट खंगाला,
अब देखता हूँ कैसे चलाओगे अपनी माया,
रियाज़ सर के साथ PC ठीक करके आया,
लेकिन अब हो गया दूभर मेरा उससे मिलना,
कैसे देखूं उस कली का बार बार खिलना,
फिर वाह, एक दिन...
लंच के बाद कैंटीन के बाहर मिली मुझे मेरी हीर,
घायल करने को उसको मैंने अंखियों से छोड़े कई तीर,
उसकी सादगी से लगता था ,कि उसने ग्रहण की अच्छी शिक्षा,
ऐसी थी Apprentice, जिसका नाम था समीक्षा...
उसके मुस्कराने से लगा की आज जरूर कहेगी वो मुझे सैयां,
वो पास आकर बोली, आप कैसे हैं रवि भैया।

- रामवीर सिंह राजपूत



Note: It is based on the real incident and character but feelings and purpose are based on imagination only. If any one related to this drama do have any problem with this post on FB then let me know.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रसंग - मन चंगा तो कठौती में गंगा

फौजी बेटा By Atul Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)