जिस दिन तुझे देख लूँ, दिन हसीं हो जाता है - By Rv Singh Rajput
जिस दिन तुझे देख लूँ, दिन हसीं हो जाता है,
बस यूँही तेरी हर अदा पर, मुझे प्यार आता है ।
जब मुस्कराती हो, तो जैसे,
हवा में खुशबू घोल रही हो,
तुम्हारी नथनी खींचे मुझे तुम्हारी ओर,
गालों पे पड़ी लटाएं, इशारा करती हैं,
कि यूँही नहीं किसी और के लिए ,
ये तुम्हारी खूबसूरती का नज़ारा ,
मुश्कारते हुए गालों के गड्ढे,
वो चेहरे का नूर, प्यारी प्यारी आँखें,
और उन आँखों में नजाकत का नशा,
जो किसी को भी दीवाना बना दे,
बस देखता रहूँ , बस देखता रहूँ ।
- रामवीर सिंह राजपूत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
बहुमूल्य टिप्पणी के लिए आपका आभार 🙏🏻