क्या कोई बताएगा ये सीधे से टेड़ा (तेज) बनने की ट्रेनिंग कहा मिलती है? - By Nitin Rajput

कुछ दिनों से सुन-सुनकर परेशान हो गया हूँ,
तुम बड़े सीधे हो,
ऐसे काम नहीं चलेगा,
पता नहीं क्या चाहिए इन लोगों को (दुनिया को)
न शरीफ लोगों को जीने देते है और न ही टेढ़े (तेज) लोगों को 
क्या कोई बताएगा ये सीधे से टेढ़ा (तेज) बनने की ट्रेनिंग कहाँ मिलती है??? 

हाँ नहीं कर पाता हूँ मैं किसी का बुरा
नहीं बोल पाता हूँ झूँठ 
अगर मैं सीधा (बेवकूफ) हूँ 
तो नहीं बनना है मुझे तेज (टेढ़ा और होशियार)
नहीं घुल मिल पाता हूँ आसानी से लोगो से मैं 
और अगर घुल-मिल जाता हूँ तो लोग सिर्फ फायदा उठाते है 
और फिर बोलते है बड़े सीधे हो तुम
क्या कोई बताएगा ये सीधे से टेढ़ा (तेज) बनने की ट्रेनिंग कहाँ मिलती है???

मानता हूँ हो जाती है कुछ गलतियाँ और गलतफहमियाँ
लेकिन लोगो को कम से कम समझने की कोशिश तो करनी चाहिए
माना सीधे हैं पर हैं तो इंसान ही ना 
क्या कोई बताएगा ये सीधे से टेढ़ा (तेज) बनने की ट्रेनिंग कहाँ मिलती है??? 

- नितिन राजपूत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम हमारे आये हैं - By Vipul Rajput 'Mahiyan'

माता-पिता का करें सम्मान - By Montu Rajput

आओ नवजीवन की शुरूआत करें - By Montu Rajput (Bhopal)