अलविदा 2019 - By Dr. Anil Sharma 'Anil'
दो हजार उन्नीस जी तुमको, अब तो है राम राम हमारी।
बहुमत की सरकार बनी फिर, हटी तीन सौ सत्तर धारा।
काश्मीर की पीर हुई कम, बना नया प्रदेश प्यारा।।
कानूनी संशोधन हो रहे, नागरिकता पर चर्चा जारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
भारत पहुंचा अंतरिक्ष में, विश्व पटल पर मान बढ़ गया।
चंदा तक है पहुंच हमारी, उस तक चंद्रयान चढ़ गया।।
चंद्रमा पर यान भारत का, एक बड़ी उपलब्धि हमारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
रामजन्म भूमि पर निर्णय, रहा विश्व पटल पर चर्चित।
अयोध्या जन्मभूमि राम की, हुए देशवासी सब गर्वित।।
मंदिर भव्य बने राम का, जोरदार हो रही तैयारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
डेढ़ सौवीं जयंती बापू की, दर्ज हुई है नाम तुम्हारे।
स्वच्छ और स्वस्थ भारत के, लगते रहे जोर से नारे।।
फिर भी गंगा स्वच्छ हुई न, कम न हो पायी बीमारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
खाद, बीज, पानी सब महंगा, गन्ना मूल्य वो ही पुराना।
है किसान ठगा ठगा सा, जलाएं पराली तो हो जुर्माना।।
करता करें सम्मान निधि यह, खेती करना हो रहा भारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
रोजगार के अवसर घट रहे, चर्चे केवल जीत-हार के।
निजीकरण की ओर अग्रसर, कई उपक्रम अब सरकारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
बलात्कार, तेजाबी हमलों, की तुमने देखी घटनाएं।
हैदराबादी एनकाउंटर से, शायद लोग सबक ले पाएं।।
रहें सुरक्षाबल ऐसे ही, अब गुंडागर्दी पर भारी।
अब तो है राम राम हमारी।।
- डॉo अनिल शर्मा 'अनिल'
मौहल्ला गुजरातियान, धामपुर-246761
जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
मोबाईल : 9719064630
मौहल्ला गुजरातियान, धामपुर-246761
जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
मोबाईल : 9719064630

Bahut sunder
जवाब देंहटाएंआदरणीय श्री Dr. अनिल जी आपने , पूरे वर्ष 2019 के घटनाक्रम पर बहुत ही स्पष्ट शब्दों में सही और गलत दोनों पक्षों की बात बहुत ही कम शब्दों से पूरे हिन्दुस्तान को बता दी है, कलम से लिखने में जादूगर, और बोलने मे आपकी वाणी मधुर,, (आपको हमारा नमन 💐🙏)
जवाब देंहटाएंVary nice
जवाब देंहटाएं